बीदर. कर्नाटक के बीदर जिले में आज सुबह वायुसेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है और इस हादसे में एक पायलट की मौत हो गई। इस विमान दुर्घटना में विंग कमांडर आर एस धालीवाल की मौत हो गई है।
कामरान नामक स्थान पर दो सूर्यकिरण विमान बुधवार सुबह 8.46 बजे आपस में टकरा गए जिससे प्लेन में हवा में ही आग लग गई और एक पायलट की मौत हो गई। वहीं दूसरे विमान में सवार पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए सकुशल धरती पर उतरने में सफल रहा लेकिन वह गंभीर रुप से घायल बताया जा रहा है। हालांकि ऐसा भी कहा जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त पायलट को हार्टअटैक आ गया लेकिन अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।
ट्रेनिंग के दौरान हुआ हादसा
बीदर जिले में स्थित कुंटा जंगल के पास वायुसेना का सूर्यकिरण विमान गिर गया जिसमें ट्रेनी पायलट की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि इस विमान के द्वारा चालकों को ट्रेनिंग दी जा रही थी।
Wednesday, January 21, 2009
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment