Wednesday, January 21, 2009

लश्कर-ए-तैयबा के गुप्त ठिकाने पर छापा

जम्मू. जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में लश्कर-ए-तैयबा के गुप्त ठिकाने पर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने यह कार्रवाई लश्कर के गिरफ्तार आतंकवादी इम्तियाज अहमद उर्फ सैयदुल्ला के मिली जानकारी के आधार पर यहां की भादरवाह तहसील के जंगली इलाके में की। पुलिस ने आतंकियों के इस ठिकाने से 40 किलोग्राम राशन, दो सिम कार्ड, चार कंबल, एक स्टोव और एक कम्यूनिकेशन सेट बरामद किया।

वायुसेना का विमान गिरा, पायलट की मौत

बीदर. कर्नाटक के बीदर जिले में आज सुबह वायुसेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है और इस हादसे में एक पायलट की मौत हो गई। इस विमान दुर्घटना में विंग कमांडर आर एस धालीवाल की मौत हो गई है।

कामरान नामक स्थान पर दो सूर्यकिरण विमान बुधवार सुबह 8.46 बजे आपस में टकरा गए जिससे प्लेन में हवा में ही आग लग गई और एक पायलट की मौत हो गई। वहीं दूसरे विमान में सवार पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए सकुशल धरती पर उतरने में सफल रहा लेकिन वह गंभीर रुप से घायल बताया जा रहा है। हालांकि ऐसा भी कहा जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त पायलट को हार्टअटैक आ गया लेकिन अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।

ट्रेनिंग के दौरान हुआ हादसा

बीदर जिले में स्थित कुंटा जंगल के पास वायुसेना का सूर्यकिरण विमान गिर गया जिसमें ट्रेनी पायलट की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि इस विमान के द्वारा चालकों को ट्रेनिंग दी जा रही थी।

शिक्षा सूचकांक में प्रदेश की छलांग

नई दिल्ली. राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन विश्वविद्यालय (नूपा) द्वारा जारी शिक्षा सूचकांक : 2007-08 में हरियाणा जबरदस्त छलांग लगाकर 7वें स्थान पर पहुंच गया है। इससे पहले यह 20वें स्थान पर था। वहीं, पंजाब 15 से 12वें पायदाना पर आ गया है। सूचकांक में पुंडुचेरी, केरल और लक्षद्वीप क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर है।

यह था सूचकांक का पैमाना :

शिक्षा सूचकांक को प्राथमिक और उच्च प्राथमिक कक्षाओं में आधारभूत ढांचागत व्यवस्था, स्कूलों में दाखिला, शिक्षकों की स्थिति, महिला शिक्षकों की नियुक्ति, एकल शिक्षकों वाले विद्यालय, लैंगिक समानता और ड्रॉप आउट जैसे मानकों के आधार पर तैयार किया गया है।

आधारभूत ढांचागत व्यवस्था में मध्यप्रदेश का प्रदर्शन अच्छा रहा और वह 15वें (पहले 26वें पर) स्थान पर है।

दाखिले में बढ़ोतरी :

हरियाणा, राजस्थान, मप्र, छग में पहली से आठवीं कक्षा तक के छात्रों के दाखिले के मामले बढ़े हैं, जबकि पंजाब और आंध्रप्रदेश आदि में गिरावट आई है। हालांकि सभी राज्यों में संयुक्त रूप से आकलन करने पर दाखिले की दर पहले से बढ़ी है।

कंप्यूटर शिक्षा : मप्र के 12.36 फीसदी स्कूलों में कंप्यूटर उपलब्ध है, जबकि छग के 8.52, राजस्थान के 14.88, पंजाब के 30.61 एवं चंडीगढ़ के 76.14 फीसदी स्कूलों में भी यह सुविधा मौजूद है।

Tuesday, January 20, 2009

संजय दत्त की होगी 3 करोड़ रु. की बस!

SANDEEP KANWAL
20 जनवरी 2009
सीएनएन-आईबीएन
जेमिमा रोहेकर

पुणे। बॉलवुड अभिनेता संजय दत्त ने हाल ही में अपने फिल्‍मी जीवन के साथ राजनीतिक जीवन में भी कदम रखा है। संजय दत्त ने लखनऊ से समाजवादी पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

पढ़ें: संजय दत्त की ‘नेतागिरी’, ‘रोड शो’ किया

समाजवादी पार्टी की ओर से संजय दत्त के लिए बस तैयार की जा रही है। जो एक शानदार और सुविधायुक्‍त होगी। 3 करोड़ रुपए की इस कारवान में एक शौचालय के साथ नहाने के लिए फव्वारा भी लगा होगा।

इस आलिशान बस को वोल्वो के असली चेसिस पर बनाया गया है। जिसमें घर जैसी सारी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

पढ़ें: अगर अटल प्रत्याशी, तो मैं नहीं : संजय दत्त

संजय के लिए बस डिजाइन करने वाली डीसी डिजाइन प्राइवेट लिमिटेड के दिलीप छाबरिया ने बताया कि, “इस बस के आगे वाले हिस्‍से में संजय का कार्यालय और बीच के हिस्‍से में एक बार के साथ घर में उपयोग होने वाले सामान जैसे कम्प्यूटर, डीवीडी प्लेयर, एक्स-बॉक्स से सुसज्जित होगा।”

पढ़ें: राजनीति के क्षेत्र में असफल रहेगें संजय दत्त!

छाबरिया ने बताया कि, “संजय ने यह बस शहर से बाहर होने वाली फिल्‍मों की शूटिंग में जाने के लिए तैयार करवाया था। फिलहाल संजय इस बस का उपयोग उत्तर प्रदेश औऱ उत्तर भारत के अन्य जगहों पर चुनाव प्रचार के लिए करेंगे।”

पढ़ें: मैं सपा से चुनाव लडूंगा: संजय दत्त

सूत्रों के मुताबिक संजय को यह बस समाजवादी पार्टी का तोहफा हो सकती है।

छाबरिया के मुताबिक कारवान को बनाने में नौ महीने का समय लगा है औऱ जल्द ही इसे संजय दत्त को सौंप दी जाएगी।

Kalyan Singh quits BJP; says won't join any party

>Press Trust of India
Tuesday, January 20, 2009, (Lucknow)
BJP Vice President and former Uttar Pradesh Chief Minister Kalyan Singh on Tuesday quit the BJP, resigning from all party posts, saying he was feeling "neglected" in the party.

In a letter to party president Rajnath Singh, the 76-year-old leader, who has been sulking over various issues, said he was feeling "unhappy" but could not compromise by continuing in the party.

He also told Rajnath Singh that he was returning the Etah Parliamentary seat for which he was nominated by the party for the coming Lok Sabha elections.

Kalyan Singh, who had met Samajwadi Party leader Mulayam Singh Yadav on Sunday, had attacked the party last week on various issues.

On Monday, Mulayam Singh offered a Lok Sabha seat for his son Rajveer Singh on SP ticket.

Once the Hindutva face of BJP, who was the chief minister when the Babri Masjid was demolished in 1992, has been miffed with the party for nominating Ashok Pradhan, sitting MP from Bulandshahr seat.

He has accused Pradhan of sabotaging his son Rajveer Singh's chances in the assembly elections two years ago from Diboi seat in Aligarh district.