SANDEEP KANWAL
20 जनवरी 2009
सीएनएन-आईबीएन
जेमिमा रोहेकर
पुणे। बॉलवुड अभिनेता संजय दत्त ने हाल ही में अपने फिल्मी जीवन के साथ राजनीतिक जीवन में भी कदम रखा है। संजय दत्त ने लखनऊ से समाजवादी पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
पढ़ें: संजय दत्त की ‘नेतागिरी’, ‘रोड शो’ किया
समाजवादी पार्टी की ओर से संजय दत्त के लिए बस तैयार की जा रही है। जो एक शानदार और सुविधायुक्त होगी। 3 करोड़ रुपए की इस कारवान में एक शौचालय के साथ नहाने के लिए फव्वारा भी लगा होगा।
इस आलिशान बस को वोल्वो के असली चेसिस पर बनाया गया है। जिसमें घर जैसी सारी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
पढ़ें: अगर अटल प्रत्याशी, तो मैं नहीं : संजय दत्त
संजय के लिए बस डिजाइन करने वाली डीसी डिजाइन प्राइवेट लिमिटेड के दिलीप छाबरिया ने बताया कि, “इस बस के आगे वाले हिस्से में संजय का कार्यालय और बीच के हिस्से में एक बार के साथ घर में उपयोग होने वाले सामान जैसे कम्प्यूटर, डीवीडी प्लेयर, एक्स-बॉक्स से सुसज्जित होगा।”
पढ़ें: राजनीति के क्षेत्र में असफल रहेगें संजय दत्त!
छाबरिया ने बताया कि, “संजय ने यह बस शहर से बाहर होने वाली फिल्मों की शूटिंग में जाने के लिए तैयार करवाया था। फिलहाल संजय इस बस का उपयोग उत्तर प्रदेश औऱ उत्तर भारत के अन्य जगहों पर चुनाव प्रचार के लिए करेंगे।”
पढ़ें: मैं सपा से चुनाव लडूंगा: संजय दत्त
सूत्रों के मुताबिक संजय को यह बस समाजवादी पार्टी का तोहफा हो सकती है।
छाबरिया के मुताबिक कारवान को बनाने में नौ महीने का समय लगा है औऱ जल्द ही इसे संजय दत्त को सौंप दी जाएगी।
Tuesday, January 20, 2009
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment