National Greenfield Express Highway 152-D: कुरूक्षेत्र | हरियाणा को जल्द ही सबसे बड़ा सुपर फास्ट एक्सप्रेस हाईवे मिलने जा रहा है। खास बात यह है कि इस एक्सप्रेस हाईवे पर धीमी रफ्तार की गाड़ियों की एंट्री नही होगी। एक्सप्रेस हाईवे पर हल्के गाड़ियों की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटा और भारी वाहनों की स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित है। वाहन इस एक्सप्रेस हाईवे पर गोली की रफ्तार से दौड़ती नजर आएंगी।
हरियाणा के नारनौल से कुरुक्षेत्र जिले के ईस्माईलाबाद के बीच बन रहे नेशनल ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेस हाईवे 152 D का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इस 6 लेन वाले एक्सप्रेस हाईवे का निर्माण अंबाला-कोटपुतली इकोनोमिक कारिडोर के लॉजिस्टिक हब बनाने को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। 230 किलोमीटर के इस राजमार्ग को नारनौल दक्षिण पश्चिम से कुरुक्षेत्र उत्तर पूर्व के गंगहेड़ी तक बनाया गया है। केंद्र सरकार की ओर से इस राजमार्ग के निर्माण के लिए 5108 करोड़ के बजट का निर्धारण किया गया था। 70 मीटर चौड़ाई वाले इस एक्सप्रेस हाईवे पर 122 ब्रिज और अंडरपास बनाए गए है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह एक्सप्रेस हाईवे इसी महीने में शुरु हो सकता है।
हरियाणा के 8 जिलों को होगा फायदा
नेशनल ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेस हाईवे 152 D से हरियाणा के कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ जिले से होकर गुजरेगा। हाईवे के शुरु होने से खास तौर पर इन आठ जिलों के लोगों को फायदा होगा। यह हाईवे नारनौल बाईपास पर नेशनल हाईवे 148B से लिंग का करेगा। हाईवे के शुरू होने के बाद जयपुर-नारनौल-अंबाला-चंडीगढ़ का सफर काफी आसान हो जाएगा।
धीमी गति के वाहन वर्जित
नेशनल ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस हाईवे को हाई स्पीड एक्सेस कंट्रोल कोरिडोर के रूप में बनाया गया है, जिस कारण इस राष्ट्रीय राजमार्ग में धीमी गति वाले वाहनों जैसे मोटरसाइकिल, दुपहिया वाहनों, तिपहिया वाहनों, गैस मोटर चालित वाहनों, ट्रेलर के साथ या ट्रेलर के बिना ट्रैक्टर, बहु धुरिया हाइड्रोलिक ट्रेलर वाहन, क्वाड्री साइकिल का चलना वर्जित किया गया है। एक्सप्रेस-वे पर धीमी गति की वाहनों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए प्रशासन की ओर से यह निर्णय लिया गया है
।

No comments:
Post a Comment