Monday, December 13, 2010
कांग्रेस सरकार से किसान व व्यापारी असंतुष्ट : चौटाला
Sandeep Bhurtana
Dec 12, 10:45 pm
फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता:
इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि राज्य सरकार से किसान व व्यापारी संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि घोटालों व जेपीसी जांच के मुद्दे पर लोकसभा का ठप होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह कितनी शर्मनाक बात है कि 1.76 लाख करोड़ रुपये के 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले की जांच जेपीसी से कराने को लेकर गंभीर नहीं है और प्रधानमंत्री विदेशों की सैर कर रहे हैं।
चौटाला रविवार को गांव नवादा कोह में युवा नेता नगेंद्र भड़ाना की इनेलो में घर वापसी के मौके पर आयोजित सभा को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित कर रहे थे। चौटाला ने नगेंद्र भड़ाना का पार्टी से दोबारा जुड़ने पर स्वागत किया।
बाद में पत्रकारों से बातचीत में चौटाला ने कहा कि मंत्री से लेकर संतरी तक सभी इस समय भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। इससे ज्यादा शर्मनाक बात और क्या होगी कि एक जज ने हजकां के पांच विधायकों को अयोग्य घोषित करने संबंधी मामले की सुनवाई करने से इंकार कर दिया। इससे स्पष्ट है कि सरकार न्यायपालिका पर भी दबाव डाल रही है।
उन्होंने कहा कि हुड्डा सरकार आईएमटी की आड़ में किसानों की भूमि को कौड़ियों के दाम पर खरीद रही है और प्रापर्टी डीलर की तरह बेशकीमती जमीन को महंगे दामों पर बिल्डरों व बड़े उद्योगपतियों को बेचने का काम कर रही है।
चौटाला ने कहा कि इनेलो किसी भी कांग्रेस विरोधी दल से हाथ मिलाने को तैयार है। कोई भी दल अछूत नहीं है। चाहे वह भाजपा हो या कोई और।
सभा को जिला अध्यक्ष अनीता गोस्वामी, युवा नेता नगेंद्र भड़ाना, यशपाल नागर,युवा जिलाध्यक्ष विकास चौधरी, बलदेव सिंह अलावलपुर ने भी संबोधित किया। सभा में शशिबाला तेवतिया,ठाकुर राजाराम, जिला प्रवक्ता राजीव जेटली,धर्मपाल यादव, जोध सिंह वालिया, लखन बेनीवाल आदि मौजूद थे।

कांग्रेस सरकार किसान विरोधी : बलराज
Dec 12, 07:56 pm
जींद : जिला इनेलो किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बलराज नगूरां ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार किसान विरोधी है और किसान विरोधी निर्णय ले रही है। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में कांग्रेस सरकार द्वारा एक रोहतक जिले को छोड़कर सभी जिलों के साथ विकास कार्यो के मामले में भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जींद जिले में विकास कार्य पूरी तरह से बंद पड़े हैं, जिसके चलते आम आदमी में गुस्सा देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इनेलो ने अपने शासनकाल में किसानों के लिए कई योजनाएं लागू की थी। प्रदेश की कांग्रेस किसानों का सिर्फ शोषण करना जानती है।

Saturday, October 2, 2010
Friday, July 24, 2009
प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल : रंगा
बवानीखेड़ा, संवाद सहयोगी : इनेलो नेता एडवोकेट रघुबीर रगा ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। विकास के लम्बे-चौड़े दावे का दम भरने वाली प्रदेश काग्रेस सरकार हकीकत में अब तक लोगों को पर्याप्त मात्रा में बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने में नाकाम रही है। यह आरोप उन्होंने आज कस्बा बवानीखेड़ा में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जिले के विकास के मामले में भी सौतेला व्यवहार बरत रही है। पूरा जिला बिजली-पानी संकट से जूझ रहा है व सड़कें भी जर्जर हालात में पहुच चुकी है, इस अवसर पर एडवोकेट बलवान जमालपुर, एडवोकेट मनमोहन भुरटाना, एडवोकेट पवन पूनिया, रविन्द्र फौगाट, बलराज चौहान, सुभाष जमालपुर, राजकुमार रतेरा, कृष्ण फौगाट, आजाद गिल, आजाद बूरा, सूबे रोहणात, हरपाल जाटू लुहारी, गजेन्द्र कौशिक, कपूर वाल्मीकि, बलवंत औरगनगर, उमेद दुर्जनपुर सहित अनेक कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।
Wednesday, July 15, 2009
सूर्यग्रहण की तैयारियां तेज
कुरुक्षेत्र
Thursday,July 16/7/2009
: सूर्यग्रहण के मेले में पहुंचने वाले 15 लाख श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए धर्मनगरी का हर बाशिंदा तैयार है। अब की बार इस मेले में जहां गीता के श्लोक गूंजेंगे वहीं हर श्रद्धालु का बीमा भी होगा। प्रशासन ने 4,15,414 की राशि से आने वाले श्रद्धालुओं का बीमा पहले ही करवा दिया है, ताकि यदि उनके साथ कोई दिक्कत या दुर्घटना हो जाती है तो उन्हें ये राशि मुहैया कराई जा सके। महाभारत दिखाने के लिए छह स्थानों पर लगाई गई बड़ी स्क्रीन के अलावा दिल्ली से पर्यटकों व श्रद्धालुओं को लाने के लिए विशेष टूर पैकेज होंगे। सूर्यग्रहण की तैयारियों के चलते पूरे शहर में लाइटिंग भी की जा रही है और सड़कों से लेकर सफाई के लिए भी ठेके दे दिए गए हैं। सूर्यग्रहण का बजट इस बार भी पचास लाख रुपए रखा गया है।
सूर्यग्रहण के मेले के लिए ब्रrासरोवर का नजारा आजकल देखने लायक है। इसकी ग्रिलों पर पेंट किया जा रहा है और वीआईपी घाट की सड़क भी बनाई जा रही है। यहीं नहीं यहां के लिए अलग से ड्राइवर, मोटरबोट चलाने वाले भी मंगाए गए हैं। अब की बार 21 जुलाई को श्री कृष्ण संग्रहालय, कल्पना चावला तारामंडल व विज्ञान केंद्र रात भर इसलिए खुला रखा गया है, ताकि पर्यटक कुरुक्षेत्र और उसके इतिहास के संबंध में अपनी जानकारी बढ़ा सकें। एसडीएम अशोक बांसल के मुताबिक, मेले को दस सेक्टरों में बांटा गया है, हर सेक्टर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सेक्टर मेजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की मदद के लिए हरियाणा पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर रूटचार्ज उपलब्ध है और श्रद्धालुओं के लिए छपवाए गए कार्डे पर रूट व पार्किग स्थलों की पूरी जानकारी दी गई है। श्रद्धालुओं के लिए गुमशुदा, यातायात, स्वास्थ्य व अन्य सुविधाओं से संबंधित दूरभाष नंबर लिखित बोर्ड पर दर्ज होंगे।
छह मौतें हुई थी पिछले सूर्यग्रहण मेले में:
एसडीएम अशोक बांसल ने बताया कि पिछली बार दो अगस्त 2008 के सूर्यग्रहण मेले के दौरान छह लोगों की मौत हुई थी और सभी के परिजनों को एक-एक लाख की बीमा राशि उपलब्ध कराई गई। इस बार भी सभी का बीमा कराया जा रहा है।
ढाई हजार फोर्स तैनात रहेगी सूर्यग्रहण मेले में:
इस बार ढाई हजार फोर्स मेले की सुरक्षा के तहत तैनात रहेगी। एसपी केवी रमणा के मुताबिक, आने वाले एक दो दिन में इनकी पायलट रिहर्सल भी होगी। सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह गंभीर है।
सूर्य ग्रहण मेले में आयुर्वेद चिकित्सकों की ड्यूटियां लगाई : कुरुक्षेत्र आयुर्वेद विभाग ने सूर्यग्रहण मेले में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों की 20 से 22 जुलाई तक सुबह 9 बजे से सायं 6 बजे तक ड्युटियां लगाई हैं। जिला आयुर्वेद अधिकारी डा. सतपाल ने बताया कि 20 से 22 जुलाई तक लगातार विभाग के चिकित्सा अधिकारी मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को उपचार की सुविधा उपलब्ध करवाएंगे। ब्रहमानंद आश्रम में डा. भूपेंद्र सिंह, डा. कुलवंत सिंह, डा. सतपाल व जोगिंद्र सिंह डिस्पेंसर डयूटी देंगे। गीता धाम में डा. विनोद कुमार, डा. अश्विनी कुमार, डा. मीनाक्षी तथा उनके साथ विभाग के डिस्पेंसर अपनी सेवाएं देंगे। जाट धर्मशाला में डा. सतनारायण गौतम, डा. सरजीत सैनी, डा. वसुधा वत्स व डिस्पेंसर कार्यरत रहेंगे।

समलैंगिकता के विरोध में प्रदर्शन
पानीपत,Jul 16/7/09 : समलैंगिकता को मिली कानूनी मंजूरी के विरोध में शहर की अनेक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद इन्होंने राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा और समलैंगिकता पर विरोध प्रकट किया।
डीसी को सौंपे ज्ञापन में आर्य समाज हुडा के प्रधान सुरेश मलिक ने कहा कि समलैंगिकता को कानूनी मंजूरी मिलने से सभी संगठनों में भारी रोष व्याप्त है। इसके मद्देनजर सभी संस्थानों ने राष्ट्र एवं भारतीय संस्कृति के विरुद्ध लिए गए इस निर्णय के खिलाफ महामहिम के नाम ज्ञापन सौंपा है। मलिक ने कहा कि यदि आईपीसी की धारा 377 समाप्त कर दी गई तो यह अमानुषिक कृत्य समाज की पूरी व्यवस्था को चौपट कर देगा। सामाजिक संतुलन गड़बड़ा जाएगा तथा कार्य नीतियां प्रभावित होंगी। दलवीर आर्य ने कहा कि समलैंगिकता के विरुद्ध जनमत तैयार करने में पतंजलि योग समिति के उत्तर भारत के प्रभारी रघुवीर सैनी, वेदप्रचार मंडल के अध्यक्ष आजाद आर्य, आर्य क्षत्रिय सभा के अजय कुंडू, आर्य निर्मात्री सभा के सुशील आर्य, आचार्य अश्विनी, सीनियर वेलफेयर एसोसिएशन के रामस्वरूप कथूरिया और गन्नौरी जी का अहम योगदान रहा है।
प्रदर्शन में आर्य समाज हुडा के प्रधान सुरेश मलिक, भाजपा के ग्रामीण महामंत्री महीपाल ढांडा, आर्य कन्या विद्यालय के प्रधान दलवीर आर्य, पतंजलि योग समिति के अध्यक्ष ईश्वर आर्य, विहिप के रमेश नागरू, युवा मुस्लिम संगठन के हाफिज मोहम्मद, आर्य कन्या विद्यालय से किरण कोचर, सुशीला, किरण शर्मा, बार्बर एसोसिएशन के मास्टर सलीम, पेंटर एसोसिएशन के हरीश पेंटर, आर्य कृष्ण पहलवान, आचार्य अभय, आनंद राम समेत कई संगठनों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हिस्सा लिया।

Subscribe to:
Posts (Atom)